वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा, लेह में बनेगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी -

  • whatsapp
  • Telegram
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा, लेह में बनेगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी -
X


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश कर रही हैं, निर्मला सीतारमण भारत की पहली महिला वित्त मंत्री हैं जो दूसरी बार संसद में आम बजट पेश कर रही हैं। इस वर्ष का बजट शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है,क्योंकि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की वजह से शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अंतर आया है. कोरोना महामारी की वजह से शिक्षा के क्षेत्र के बहुत नुकसान पहुंचा है. इस वजह से शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए बजट में कई बड़ी चीजों को लेकर घोषणा की गई हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण के दौरान लेह में सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाए जाने की घोषणा की . ताकि लद्दाख के छात्रों को आसानी से उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। इसलिए सरकार ने वहाँ सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनवाने का फ़ैसला लिया है।

और साथ ही भविष्य में NGO,प्राइवेट स्कूलों और राज्यों के साथ भागेदारी में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की भी घोषणा की है .आपको बता दें, वित्त मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति के 4 करोड़ विद्यार्थियों के लिए 35 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है।

साथ ही बताते चलें कि यह संसद में पेश होने वाला पहला बजट है जो पूरी तरह से पेपरलेस है. ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जिसमें बजट कागज नहीं छापने का निर्णय लिया गया है.

Next Story
Share it