यह समाज के हर वर्ग-हर तबके का ध्यान रखने वाला बजट :अमित शाह

  • whatsapp
  • Telegram
यह समाज के हर वर्ग-हर तबके का ध्यान रखने वाला बजट :अमित शाह
X

श्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी की प्रष्ठभूमि में इस वर्ष का बजट बनाना निश्चित रूप से एक जटिल काम था। परन्तु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीताराम जी ने एक सर्वस्पर्शी बजट पेश किया है जो कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, किसानो की आय दो गुना करने के संकल्प का मार्ग प्रशस्त करेगा। कोरोना महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था रिसेटिंग मोड (Mode) में है और यह बजट भारत को वैश्विक परिदर्श्य में मजबूती से उभरने में निश्चित रूप से सहायक होगा

|गृह मंत्री ने कहा कि इस कठिन दौर में भी देश की जनता पर कोई अतरिक्त कर नहीं लगाया गया है |देश के आर्थिक विकास को गति देने के लिए कैपिटल एक्सपेंडीचर में 34.5% की वृद्धि की गई है जिसके परिणाम स्वरुप वह पिछले वर्ष के 4.12 लाख करोड़ रुपये से बढ़ कर 5.54 लाख करोड़ रुपये हुआ है। इसके अतिरिक्त राज्यों और स्वतंत्र बॉडीज को भी दो लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे और विनिमेश को बढ़ावा देना सरकारी तंत्र के रिफार्म में एक बड़ा कदम है।

स्टार्ट-अप को अब 31 मार्च 2022 तक टैक्स नहीं देना होगा जिससे निश्चित रूप से नए उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा सुधारो का ही परिणाम है देश में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ा है और पिछले तिमाही में यह 24.6 बिलियन डॉलर तक पहुंचा | करोना काल में भारत ही एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जहां इतने बड़ी मात्र में विदेशी निवेश आया है | इसी कड़ी में MITRA स्कीम के तहत 7 टेक्सटाइल पार्क बनाने के निर्णय से भी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा | इस बजट में MSMEs के लिए 15,700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट रखा गया है।छोटी कंपनियों की परिभाषा बदल कर इसके लिए पूंजीगत आधार को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये किये जाने का घोषणा MSMEs के लिए बड़ी राहत की बात है।इस वर्ष रेल मंत्रालय के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा गया है और राष्ट्रीय रेल योजना 2030 बनाई गई है।

श्री शाह ने यह कहा कि प्रधानमंत्री जी के हर गाँव और हर घर को बिजली से जोड़ने का अभियान तेजी से बढ़ाया है | केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि करोना के कारण आई मंदी और आर्थिक कठिनाई के बावजूद इस आत्मनिर्भर भारत बजट में समाज के सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है और साथ ही साथ उत्तर के लद्दाख से लेकर दक्षिण के तमिलनाडु और पूर्व के असम के लिए विशेष प्रावधान भी है | देश की जनता पर बिना कोई अतिरिक्त कर लगाये इस बजट में जन कल्याण के अनेको प्रावधान ला कर मोदी सरकार ने न्यू इंडिया में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास अभियान को आगे बढ़ने का काम किया है |मोदी सरकार प्रथम दिन से ही अन्नदाता और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानो के कल्याण के प्रति समर्पित रही है और उनकी आय को दो गुना करने के लिए अनेकों प्रयास किये है|

श्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ही भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में लम्बी छलांग लगाईं है। आज हमने राष्ट्रीय स्तर पर टेस्टिंग नेटवर्क बना लिया है, वेंटिलेटर का उत्पादन कर रहे है, PPE किट्स का निर्माण कर रहे है | इस वर्ष स्वास्थ्य के लिए पिछले वर्ष की तुलना 137% की वृद्धि हुई है | इस बजट में "प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत" योजना की 64 हज़ार करोड़ के निवेश के साथ लाई गई है| आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना से लगभग 75 हजार गांवों के वेलनेस सेंटर्स को मदद मिलेगी। 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल और हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर्स शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सिस्टम काफी मजबूत होगा। नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ वर्ल्ड हेल्थ के साथ चार नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और 9 बायो सेफ्टी लेवल-3 लैब खोलने का ऐलान पब्लिक स्वास्थ्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने दक्षिण के राज्यों के विकास के लिए भी सदैव प्रयास किये है जिसका प्रमाण अन्य प्रकल्पों के अतिरिक्त तमिलनाडु को दिया गया डिफेन्स कारीडोर है| भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए आवंटित 3.3 लाख करोड़ रुपए में दक्षिण भारत का विशेष ध्यान रखा गया है और इसके अंतर्गत तमिलनाडु में 1.03 लाख करोड़ रुपये की लागत से 3,500 किमी, केरल में 65,000 करोड़ रुपये की लागत से 1,100 लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाने का निर्णय स्वागत योग्य कदम है। दक्षिण भारत के तीन शहरो में मेट्रो के विकास के लिए हजारों करोड़ दिए गए है| इसके अंतर्गत कोची मेट्रो फेज-2 में 1,957 करोड़ की लगत से 11.5 किमी, बंगलुरु मेट्रो फेस -2 में 14,788 करोड़ की लागत से 58.19 किमी और चेन्नई मेट्रो में 63,246 करोड़ की लागत से 118 किमी लम्बी मेट्रो लाइन्स का निर्माण होगा।

(साभार पी.आई.बी.)

Next Story
Share it