किसान आंदोलन : सिंधु , गाजीपुर बॉर्डर बंद, ट्रैफिक को किया डायवर्ट

  • whatsapp
  • Telegram
किसान आंदोलन : सिंधु , गाजीपुर बॉर्डर बंद, ट्रैफिक को किया  डायवर्ट
X

नई दिल्ली 4 फरवरी : सिंघू, गाजीपुर और उत्तर प्रदेश और हरियाणा की कई अन्य सीमाओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी लगातार बंद बनी हुई है -

प्रदर्शनकारी किसानों ने सभी राज्य और राष्ट्रीय मार्ग को अवरुद्ध करके 'चक्का जाम' की घोषणा की है | 6 फरवरी को 3 घंटे के लिए राजमार्ग को जाम कर देने की योजना है ।

उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वालों के लिए ग़ाज़ीपुरबार्डर बंद है।

यातायात पुलिस ने लोगों को महाराजपुर, चिल्ला, डीएनडी, अप्सरा, से गुजरने वाले मार्गों को लेने की सलाह दी। भोपड़ा और लोनी सीमा।पियाउ मनियारी, सबोली, औचंदी सीमाएँ बंद हैं। लामपुर, सफियाबाद, सिंघू स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खुली हैं। पुलिस का कहना है की लोग वैकल्पिक मार्ग का अनुसरण करें।

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेतावनी दी थी की जब तक सरकार तीन नए अधिनियमित कृषि को नहीं ख़त्म करती है तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा | उन्होंने कहा की "हमारा नारा है कानून वापसी नहीं तो घर वापसी नाही'।

सब यही कह रहे है की ये आंदोलन जल्दी ख़त्म नहीं होने वाला क्योंकि सरकार अपने मान नहीं रही है और किसान भी तीनो कानून को ख़त्म किये बिना n मानने की जिद में है | ऐसे में ये आंदोलन ख़त्म होता दिखाई नहीं दे रहा है |

दिल्ली पुलिस ने सिंहू, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, बैरीकेड के पास कंटीले तार और सीमेंट की बैरिकेडिंग की गई है| इन्हे किसानों के आंदोलन को प्रतिबंधित करने के लिए सड़कों पर लगाए गए।

सुरक्षा कर्मियों की भारी तैनाती और सीमाओं पर बाड़ लगाने पर राजनीतिक दल के लोग सरकार को खूब कोस रहे है |



Next Story
Share it