पिता राजीव गांधी की हत्या पर बोले राहुल गांधी- किसी से घृणा महसूस ना करें।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि 1991 में उनके पिता राजीव गांधी की हत्या से उन्हें बहुत दर्द हुआ। लेकिन उन्होंने इसके लिए...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि 1991 में उनके पिता राजीव गांधी की हत्या से उन्हें बहुत दर्द हुआ। लेकिन उन्होंने इसके लिए...
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि 1991 में उनके पिता राजीव गांधी की हत्या से उन्हें बहुत दर्द हुआ। लेकिन उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति कोई गुस्सा या नफरत नहीं बरती। बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने यहां एक राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत की, एक छात्र ने कहा, आपके पिता को लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) द्वारा मार दिया गया था? इन लोगों के बारे में आपकी क्या भावनाएं हैं? इस पर राहुल गांधी ने बयान जारी करते हुए कहा कि हिंसा किसी से कुछ भी छीन नहीं सकती है।
उन्होंने कहा, "मुझे किसी के प्रति गुस्सा या घृणा नहीं है। बेशक, मैंने अपने पिता को खो दिया और मेरे लिए यह बहुत कठिन समय था।" उन्होंने कहा, "मुझे बहुत तेज दर्द हुआ, लेकिन मुझे गुस्सा नहीं आता। मुझे कोई नफरत या कोई गुस्सा नहीं है। मैंने माफ कर दिया।"
अगले सवाल पर, उन्होंने कहा कि "हिंसा आपसे कुछ नहीं छीन सकती मेरे पिता मुझमें जीवित हैं मेरे पिता मेरे माध्यम से बात कर रहे हैं।"
राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ संवाद के बाद भारतीदासन गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन के छात्रों के साथ बातचीत की।
आपको बता दें कि 21 मई, 1991 को राजीव गाँधी की एक चुनाव रैली में चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर में एक महिला आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी। TNCC के प्रमुख के एस अलागिरी ने कुछ महीने पहले कहा था कि अगर राजीव केस के दोषियों को दोषमुक्त किया जाना था, तो 25 साल से अधिक समय जेल में बिताने वाले सभी "हत्या के दोषियों" की रिहाई की मांग उठेगी।
विद्यालय में बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि देश में हिंसा फैलाना हमारा काम नहीं क्योंकि हिंसा से कभी कुछ हासिल नहीं हो पाया है। इस दौरान राहुल गांधी ने छात्रों के साथ भी बातें की।
नेहा शाह





