बीजेपी सांसद के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक..
बीजेपी के सांसद नंद कुमार सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक। पीएम ने कहा कि नंद कुमार सिंह को मध्य प्रदेश में भाजपा को...

बीजेपी के सांसद नंद कुमार सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक। पीएम ने कहा कि नंद कुमार सिंह को मध्य प्रदेश में भाजपा को...
बीजेपी के सांसद नंद कुमार सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक। पीएम ने कहा कि नंद कुमार सिंह को मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए संसदीय कार्यवाही, संगठनात्मक कौशल और प्रयासों में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना।
Saddened by the demise of Lok Sabha MP from Khandwa Shri Nandkumar Singh Chauhan Ji. He will be remembered for his contributions to Parliamentary proceedings, organisational skills and efforts to strengthen the BJP across Madhya Pradesh. Condolences to his family. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2021
नंद कुमार का सम्पूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने मध्य प्रदेश में संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। 2014 में खंडवा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। राकेश सिंह से पहले वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में विकास करना चाहते हैं। बुरहानपुर में जन्मे नंद कुमार चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के तौर पर की थी।
डॉक्टरों के अनुसार उनके के 90 प्रतिशत फेफड़े संक्रमित हो गए थे। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में एयरलिफ्ट करके लाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। आज दोपहर को उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेस के जरिए खंडवा हवाई पट्टी पर लाया जाएगा।
अराधना मौर्या





