प्रधानमंत्री के सलाहकार पीके सिन्हा ने अपने पद से दिया इस्तीफा....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके कार्यालय ने पुष्टि की है कि उन्होंने अपना...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके कार्यालय ने पुष्टि की है कि उन्होंने अपना...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके कार्यालय ने पुष्टि की है कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, देश के टॉप ऑफिस से बाहर जाने की वजहें अभी साफ नहीं हैं।
पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर एक बड़े अधिकारी ने कहा, ''उन्होंने 15 मार्च को कार्यभार त्याग दिया है।'' उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की परीक्षा उतीर्ण की थी। इसके बाद दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की परीक्षा उतीर्ण की। बाद में, सेवा के दौरान उन्होंने लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और सामाजिक विज्ञान में एम.फिल भी प्राप्त किए।
भारतीय प्राशसनिक सेवा के अपने लंबे कार्यकाल के दौरान सिन्हा ने उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार के विभिन्न पदों पर विशिष्टतापूर्वक काम किया। उत्तर प्रदेश काडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी पीके सिन्हा का कार्यकाल पीएम मोदी के कार्यकाल के बराबर था।
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में सिन्हा कैबिनेट सेक्रेटरी रहे। उन्होंने यूपीए काल में नियुक्त अजित सेठ का स्थान लिया था। कैबिनेट सेक्रेटरी बनने से पहले वह पावर और शिपिंग मिनिस्ट्री में सेक्रेटरी थे।
अराधना मौर्या





