पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू...
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस...

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस...
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में उच्च स्तरीय समितियों की रिपोर्ट रखी जाएगी, जिन्होंने हाल ही में कोरोना प्रभावित राज्यों का दौरा किया है।
इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल नहीं हुए। दरअसल, देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर तेजी से गहराता जा रहा है ऐसे में पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने जा रही यह बैठक बेहद अहम होने वाली है।
कोरोना के प्रकोप के बाद पीएम मोदी देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री राज्यों के टीकाकरण की प्रगति और इसमें आने वाली दिक्कतों की भी समीक्षा कर । इस बैठक में कई अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय के अलावा आईसीएमआर और एनसीडीसी के शीर्ष अधिकारी भी बैठक में मौजूद रह सकते हैं।





