भारत में कोरोना का जबरदस्त कहर, जाने कैसा है देश का हाल...

  • whatsapp
  • Telegram
भारत में कोरोना का जबरदस्त कहर, जाने कैसा है देश का हाल...
X



वैश्विक महामारी से जहां पूरी दुनिया परेशान है वही बीच के कुछ महीनों में भारत में इस महामारी का असर कम देखा गया। तथा वैक्सीनेशन का काम भी अच्छे पैमाने पर होने लगा। परंतु मार्च के महीने में कोरोनावायरस के संक्रमित ओं की संख्या निरंतर भारत में बढ़ती जा रही है।

जो कि बेहद चिंताजनक बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सारे मुख्यमंत्रियों के साथ लगभग 4 घंटे की बैठक में अपील की वह उन्हें राज्य में कोरोना की गाइडलाइंस को सख्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं वैक्सीनेशन व टेस्टिंग की जांच के बारे में दिन में दो बार पता करें।तथा प्रधानमंत्री ने जनता से अपील करते हुए मास्क लगाने हाथों को सैनिटाइज करने और समय पर वैक्सीनेशन करवाने की अपील की।

देश में पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 35,871 नए केस सामने आए हैं। 102 दिन बाद यह सबसे ज्यादा नए केस हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 172 मरिजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह भारत में अब तक कुल 1,14,74,605 केस सामने आए हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,59,216 पहुंच गया है। 2,52,364 मरीजों का इलाज अभी भी देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

वहीं कोरोना के वैश्विक आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में मौत का आंकड़ा 47% बढ़ गया है जबकि नए संक्रमित मरीजों की संख्या भी 30% बढ़ गई है। इस महामारी के कारण सबसे ज्यादा मौते ब्राजील में दर्ज की गई है। विदेश में इस लहर को और जोर से बढ़ते हुए देखा जा रहा है। गुजरात अहमदाबाद की सरकार ने वहां की बीआरटीएस की बस पर रोक लगा दी है। साथ ही वहां के सभी गार्डन और पाक को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

नेहा शाह

Next Story
Share it