शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल आए कोरोना की चपेट में, होम आइसोलेशन में गए....
कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. शिक्षा मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव...

कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. शिक्षा मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव...
कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. शिक्षा मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवा और उपचार ले रहा हूं. उन सभी से अनुरोध है जो मेरे संपर्क में हाल ही में आए हैं टेस्ट करवाएं.' गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है.
धीरे-धीरे राजनेता और केंद्रीय मंत्री भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. बीते सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे. कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. 88 वर्षीय मनमोहन सिंह ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली थीं.
वहीं मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने हल्के लक्षणों के बाद कोरोना की जांच कराई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं तो वहीं बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,95,041 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,56,16,130 हो गई है.
अराधना मौर्या





