पीएम मोदी ने फिर की बड़ी बैठक, लिया ये बड़ा फैसला....
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से ऑक्सीजन की किल्लत सबसे बड़ी चुनौती उभरकर सामने आ रही है। ऑक्सीजन की उपलब्धता को तेज करने के लिए आज...
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से ऑक्सीजन की किल्लत सबसे बड़ी चुनौती उभरकर सामने आ रही है। ऑक्सीजन की उपलब्धता को तेज करने के लिए आज...
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से ऑक्सीजन की किल्लत सबसे बड़ी चुनौती उभरकर सामने आ रही है। ऑक्सीजन की उपलब्धता को तेज करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि देश में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के साथ-साथ अस्पतालों में रोगियों की देखभाल के लिए आवश्यक उपकरणों की तत्काल आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन और ऑक्सीजन संबंधी उपकरणों की आपूर्ति बढ़ाने के उपायों पर चर्चा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऑक्सीजन और ऑक्सीजन संबंधी उपकरणों पर से मूल उत्पाद शुल्क और स्वास्थ्य उपकर हटाया जाएगा। केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकों के आयात पर लगने वाले मूल उत्पाद शुल्क को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया, यह निर्णय अगले तीन महीने तक प्रभावी रहेगा। आपको बता दें कि ऑक्सीजन की कमी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने एक अहम बैठक की। उन्होंने देशभर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा करने और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए एक हाईलेवल बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अधिकारियों ने उन्हें पिछले कुछ हफ्तों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के प्रयासों पर जानकारी दी।
अराधना मौर्या





