आज है हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जी देते हैं आरोग्यता का आशीर्वाद.

  • whatsapp
  • Telegram
आज है हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जी देते हैं आरोग्यता का आशीर्वाद.
X

...

इस बार श्री राम के परम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव 27 अप्रैल 2021 को मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष हनुमान जयंती चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को पड़ती है. भगवान हनुमान को संकटमोचक भी कहा जाता है.

ऐसी मान्यता है कि विधि पूर्वक इनकी पूजा करने से शिक्षा, व्यापार, करियर, सेहत या किसी अन्य क्षेत्र में भी बड़े से बड़े संकट हो तो दूर होते हैं. आपको बता दें कि इस बार दो विशेष संयोग के साथ हनुमान जयंती मनाई जानी है. बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि हनुमान जी की पूजा में कभी भी चरणामृत का प्रयोग नहीं किया जाता है. इसलिए पूजा के वक्त ऐसा करने से बचें.

हनुमानजी की पूजा उस समय वर्जित मानी जाती है जब सूतक लगा हो. सूतक तब माना जाता है जब परिवार में किसी की मृत्यु हो जाए. सूतक के 13 दिनों में हनुमान जी पूजा नहीं करनी चाहिए.

हनुमान जी की पूजा करने के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. हनुमान जी को बुद्धि व विद्या का प्रतीक माना जाता है. इस दिन जो सच्चे मन से पूजा करते हैं, संकटमोचन उनका सभी कष्ट हर लेते हैं. हनुमान जयंती पर यह खास उपाय करें तो धन का संकट दूर हो सकता है.

हनुमान जंयती के दिन बजरंगबली को उनकी प्रिय वस्तु अर्पित करें. साथ ही घी या तेल का दीपक जलाकर कम से कम 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों का हर कष्ट दूर कर देते हैं.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it