पीएम मोदी की चाची नर्मदाबेन का कोरोना से निधन...
. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोरोना वायरस संक्रमण होने के बाद निधन हो गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक...

. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोरोना वायरस संक्रमण होने के बाद निधन हो गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक...
.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोरोना वायरस संक्रमण होने के बाद निधन हो गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नर्मदाबेन का अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में कोरोना का इलाज चल रहा था.
नर्मदाबेन की उम्र 80 साल थी और वो अपने बच्चों के साथ रहती थीं. पीएम मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब 10 दिन पहले सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. कोरोना संक्रमण की वजह से उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई थी.
उन्होंने आज हॉस्पिटल में आखिरी सासें लीं. प्रहलाद मोदी, पीएम मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने बताया कि- 'नर्मदाबेन के पति जगजीवनदास और पीएम मोदी के पिता दामोदर दास के भाई कई साल पहले ही इस दुनिया को छोड़ चुके हैं.' प्रहलाद मोदी ने बताया कि नर्मदा बेन के पति और उनके चाचा जगजीवन दास मोदी का निधन काफी पहले हो गया था. वह पीएम मोदी के पिता दामोदरदास मोदी के छोटे भाई थे.
बता दें कि कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई भारत में लड़ी जा रही है. महामारी की दूसरी लहर में एक साथ भारी संख्या में केस आने के बाद देश की स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा गई. बहरहाल, लगता है कि कोरोना का खात्मा शुरू हो गया है. ताजा आंकड़े तो यह इसी और संकेत कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3,23,144 नए मामले सामने आए हैं.
अराधना मौर्या





