कोरोना महामारी के बीच पीएम ने वायुसेना प्रमुख से की इन जरूरी विषयों पर बातचीत....
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने वायुसेना द्वारा कोरोना संकट में मदद करने के लिए किए जा रहे...

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने वायुसेना द्वारा कोरोना संकट में मदद करने के लिए किए जा रहे...
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने वायुसेना द्वारा कोरोना संकट में मदद करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रधान मंत्री को जानकारी दी।
वायुसेना प्रमुख ने बताया कि वायुसेना सभी इलाकों को कवर करने के लिए बड़े और मध्यम आकार के विमान तैनात कर रहा है। उन्होंने भारतीय वायुसेना द्वारा स्थापित एक समर्पित कोरोना एयर सपोर्ट सेल के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसमें कोरोना से संबंधित ऑप्स के लिए विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों के साथ तेजी से समन्वय सुनिश्चित करना है।
आरकेएस भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि वायुसेना के तहत आने वाले अस्पतालों ने कोविड-19 संबंधी सुविधाएं बढ़ाई हैं, जहां संभव है वहां असैन्य नागरिकों को भी भर्ती किया जा रहा है।एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बताया कि आईएएफ सभी इलाकों को कवर करने के लिए बड़े और मध्यम आकार के हवाई जहाजों को तैनात कर रहा है।
बता दें कि पीएम मोदी ने ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक सामग्री के परिवहन में ऑप्स की गति, पैमाने और सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में कहा कि कोरोना संबंधित ऑप्स में लगे वायुसेना के जवान सुरक्षित रहें। उन्होंने सभी कोरोना से संबंधित ऑप्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में भी बात की।
अराधना मौर्या





