प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बुलाई कैबिनेट बैठक, इससे पहले भी हो चुकी हैं कई बैठकें....
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बिगड़ते हालात की समीक्षा के लिए कल पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट मीटिंग करेंगे. बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे होगी. पीएम...

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बिगड़ते हालात की समीक्षा के लिए कल पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट मीटिंग करेंगे. बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे होगी. पीएम...
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बिगड़ते हालात की समीक्षा के लिए कल पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट मीटिंग करेंगे. बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे होगी. पीएम नरेंद्र मोदी बीते कुछ दिनों से लगातार हाई-लेवल मीटिंग कर कोरोना की स्थिति को संभालने के लिए फैसले कर रहे हैं.
ऐसी ही एक बैठक में बुधवार को कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ कोविड-19 प्रबंधन को लेकर बैठक की. जिसमें उन्होंने सेना की ओर से उठाए गए कदमों और अन्य तैयारियों की समीक्षा की.
इस दौरान सेना प्रमुख नरवणे ने प्रधानमंत्री को बताया कि सेना ने अपने चिकित्सा कर्मचारियों को राज्य सरकारों की सेवा में तैनात किया है और साथ ही वह देश के विभिन्न भागों में अस्थायी अस्पताल बना रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''कोविड-19 के खिलाफ जंग में भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की.'' इसके साथ ही आज यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन में एक दिन का इजाफा कर दिया गया है. अब यहां शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. इससे पहले शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू रहता था जबकि नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब सोमवार को भी लॉकडाउन जारी रहेगा.
अराधना मौर्या





