जाने मानें पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना से निधन.....
मशहूर टीवी ऐंकर रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे. नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लंबे समय तक...

मशहूर टीवी ऐंकर रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे. नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लंबे समय तक...
मशहूर टीवी ऐंकर रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे. नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे. सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया. उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे. हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी. ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी. इसके लिए मैं तैयार नहीं था. यह भगवान की नाइंसाफ़ी है. ॐ शान्ति.'
बता दें कि रोहित सरदाना, भारत के सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले, ऊर्जावान एंकर थे. रोहित ने डेढ़ दशक के अपने करियर में ऑल इंडिया रेडियो में बतौर उद्घोषक पहले अपनी आवाज़ को घर घर पहुंचाया तो ईटीवी, सहारा और ज़ी न्यूज़ में अपने विशेष तेवरों वाली एंकरिंग से हिंदुस्तान के कोने कोने में अपने नाम का परचम लहराया. रोहित सरदाना देश के उन गिने-चुने एंकर्स में से थे जिनके सवाल इतने सीधे और नुकीले होते थे कि कई बार बहस के लिए जुटे शो के मेहमानों को पसीना आ जाता था.
अराधना मौर्या





