भारत में वैक्सीन को लेकर भारी दबाव के चलते परिवार समेत चले गए ब्रिटेन, अब ट्वीट कर कही वापसी की बात.....

  • whatsapp
  • Telegram
भारत में वैक्सीन को लेकर भारी दबाव के चलते परिवार समेत चले गए ब्रिटेन, अब ट्वीट कर कही वापसी की बात.....
X



एस्ट्रेजेनिका के साथ देश में कोरोना वैक्सीन तैयार कर रही पुणे स्थित देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला को वाई कैटगरी की सुरक्षा दी गई है. यह सुरक्षा उन्हें देशभर में दी जाएगी. पूनावाला ने खुद बताया है कि उन्हें वैक्सीन के लिए देश के ताकतवर लोग धमका रहे हैं. इसलिए वे अभी ब्रिटेन से भारत नहीं लौटेंगे. देश में महामारी थम नहीं रही है, टीकों की किल्लत हो रही है, इस बीच वैक्सीन के लिए दबाव बनाने और धमकी भरे फोन करने के मामले का सामने आना चिंता पैदा करने वाला है.

बता दें कि पूनावाला ने फोन कॉल का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों का इस तरह धमकी देना समझ से परे है. वैक्सीन सप्लाई को लेकर मुझ पर भारी दबाव डाला जा रहा है. उम्मीद नहीं थी कि लोग इतनी ज्यादा अपेक्षा करने लगेंगे. सभी चाहते हैं कि उन्हें पहले वैक्सीन मिले. उन्हें लगता है कि उनसे पहले किसी और को वैक्सीन नहीं मिलना चाहिए. पूनावाला ने कहा कि इस दवाब के चलते वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन आ गए हैं. उन्होंने कहा, 'मैं यहां फिलहाल तय समय से अधिक रुक रहा हूं, क्योंकि मैं उस स्थिति में वापस नहीं जाना चाहता.

सब कुछ मेरे कंधों पर पड़ गया है, लेकिन मैं इसे अकेले नहीं कर सकता...मैं ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहता, जहां आप सिर्फ अपना काम करने की कोशिश कर रहे हों, और सिर्फ इसलिए कि आप हर किसी की जरूरत को पूरा नहीं कर सकते, आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि बदले में वे क्या करेंगे?' हालांकि पूनावाला ने ट्वीट करके कहा, "यूके में हमारे सभी साझेदारों और हितधारकों के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई. इस बीच, कोविशिल्ड का उत्पादन पूरे जोरों पर है. मैं कुछ दिनों में अपनी वापसी पर परिचालन की समीक्षा करने के लिए उत्सुक हूं."

अराधना मौर्या

Next Story
Share it