वैज्ञानिकों ने किया सावधान, कहा-भारत कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी....

  • whatsapp
  • Telegram
वैज्ञानिकों ने किया सावधान, कहा-भारत कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी....
X



कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। इसे कोई नहीं रोक सकता है। हालांकि, यह कब आएगी और यह कैसे इफेक्ट करेगी, अभी कहना मुश्किल है। लेकिन, इसके लिए तैयार रहना होगा। सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने यह चेतावनी दी है। राघवन ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं।

इन्‍होंने संक्रमण की रफ्तार बढ़ाई है। कोरोना के नए स्‍ट्रेन से निपटने के लिए वैक्‍सीन को भी अपडेट करने की जरूरत होगी। राघवन के अनुसार, वैक्‍सीन कोरोना के मौजूदा वैरिएंट के खिलाफ कामयाब है। भारत सहित दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आएंगे। तमाम वैज्ञानिक इन अलग-अलग किस्‍मों का मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं।

केंद्र सरकार ने कहा है कि कुछ राज्यों में कोरोना के केसों में कमी के संकेत जरूर मिले हैं, लेकिन 12 राज्यों में अभी भी 1 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा कि देश के 10 राज्यों में पॉजिटिवटी रेट 25 फीसदी से ज्यादा है और इनमें अभी और अधिक काम करने की जरूरत है।

वहीं, इससे पहले अप्रैल महीने में विजयराघवन ने कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर का पीक इस महीने के अंत तक आ सकता है उन्होंने कहा था कि अभी वायरस का ऐसा कोई वैरियंट नहीं है जिस पर वैक्सीन प्रभावी न हों। संपूर्ण रूप में मामलों में कमी आने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा लेकिन हम इस महीने के आखिरी या अगले महीने की शुरुआत में मामले कम होते दखेंगे।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it