ऑक्सीजन और दवाओं के वितरण पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, गठित की राष्ट्रीय टास्क फोर्स....
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक नेशनल टास्क फोर्स गठित की है. ये टास्क फोर्स पूरे देश के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की...

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक नेशनल टास्क फोर्स गठित की है. ये टास्क फोर्स पूरे देश के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की...
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक नेशनल टास्क फोर्स गठित की है. ये टास्क फोर्स पूरे देश के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता, उपलब्धता और वितरण के आधार पर मूल्यांकन करने का काम करेगी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर टास्क फोर्स के गठन का मकसद महामारी के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी वैज्ञानिक और विशेषीकृत डोमेन ज्ञान के आधार पर हो सके.
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अपने आदेश में एक सदस्यीय राष्ट्रीय टास्क फोर्स गठित करने का आदेश दिया है. बता दें कि, यह टास्क फोर्स कोविड के इलाज के लिए जरूरी दवाओं की समान व उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी देगी और महामारी के चलते पैदा हुए अन्य मुद्दों के समाधान पर भी सुझाव देगी.
नेशनल टास्क फोर्स के संयोजक भी इसके सदस्य होंगे, जो केंद्र सरकार में कैबिनेट सचिव स्तर का अधिकारी होगा. जरुरत पड़ने पर कैबिनेट सचिव सहयोगी की नियुक्ति कर सकते हैं हालांकि वह अतिरिक्त सचिव के पद से नीचे के रैंक के अधिकारी को नामित नहीं कर सकेंगे.
अराधना मौर्या





