प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, टीकाकरण अभियान पर हो सकती है चर्चा....
भारत में कोविड-19 महामारी के कारण स्थिति बेहद खराब होती नजर आ रही है, दूसरी लहर के दौरान वायरस के संक्रमण की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई है इस...

भारत में कोविड-19 महामारी के कारण स्थिति बेहद खराब होती नजर आ रही है, दूसरी लहर के दौरान वायरस के संक्रमण की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई है इस...
भारत में कोविड-19 महामारी के कारण स्थिति बेहद खराब होती नजर आ रही है, दूसरी लहर के दौरान वायरस के संक्रमण की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई है इस दौरान पूरे देश में बंदी होने के कारण भारत के अर्थव्यवस्था भी गिरती नजर आ रही है। आपको बता दें कि भारत की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के हालातों और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करने के लिए शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।
आधिकारिक सूत्रों से बताया गया है कि यह बैठक सुबह 11:00 बजे से शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि देश में वायरस से रोजाना तीन लाख से ज्यादा लोगों की संख्या सामने निकल कर आ रही है और मौतों की संख्या में भी लगातार उछाल होने के कारण देश की स्थिति बदतर होती जा रही है। भारत के अधिकांश राज्यों में लॉकडाउन समेत प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके और कई राज्यों में प्रतिबंध कारगर साबित हो रहे हैं।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उच्च स्तरीय बैठक के दौरान देश में चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे और माना जा रहा है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन को लेकर तथा टेस्टिंग प्रोसेस को लेकर अहम निर्णय ले सकते हैं।
आपको बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 8 वीं किस्त जारी करते हुए किसानों से ऑनलाइन संवाद भी किया।
नेहा शाह





