निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे सोनू सूद पर उठे सवाल, बाद में बोले हमारा उद्देश्य आप पर ऊँगली उठाना नहीं था
देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। जिसमें एक बार फिर कोरोना काल के मसीहा ने अपना हाथ थमाया है।...

देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। जिसमें एक बार फिर कोरोना काल के मसीहा ने अपना हाथ थमाया है।...
देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। जिसमें एक बार फिर कोरोना काल के मसीहा ने अपना हाथ थमाया है। लगातार 24x7 काम कर रहे सोनू पर अब डीएम ने उंगली उठाई है। जबकि उनको पता है कि वे अब तक कई लोगों की मदद कर चुके हैं। हालांकि सोनू सूद ऐसे लोगों को अच्छे से जवाब देना भी जानते हैं।
दरअसल बीते दिनों सोन सूद ने उड़ीसा के गंजाम से मदद मांग रहे एक व्यक्ति की सहायता की थी। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि मरीज की मदद हो चुकी है। लेकिन सोनू के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए गंजाम के डीएम ने सोनू के द्वारा मदद करने की बात को सिरे से नकार दिया।
जिसके बाद उनपर उंगलियां उठने लगी लेकिन उन उंगलियों को अब सोनू सूद ने नीचे कर दिया है। उन्होंने मरीज के परिजन के साथ हुई व्हॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर डीएम को करारा जवाब दिया। ओडीशा के गंजाम जिले के डीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमें सोनू सूद या सोनू सूद फाउंडेशन की ओर से किसी ने भी संपर्क नहीं किया है। जिस पेशेंट का जिक्र सोनू सूद कर रहे हैं वो होम आइसोलेशन में है और स्टेबल है। बेड का कोई इश्यू नहीं है। बरहामपुर म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन इसे मॉनिटर कर रही हैं।
जिसका जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, "सर, हमारी तरफ से कभी भी ये क्लेम नहीं किया गया कि हमनें आपको अप्रोच किया है। जरूरतमंद शख्स हमें अप्रोच करता है और हम उसके लिए बेड का अरेंजमेंट करते है आपके लिए ये चैट अटैच कर रहा हूं।
आपका ऑफिस अच्छा काम कर रहा है । आप डबलचेक कर सकते हैं कि हमनें उस शख्स की भी मदद की है । उसकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स आपको भेजी है। जय हिंद।"
अदिती गुप्ता





