राहुल गांधी बोले- केंद्र सरकार की नीति ध्यान भटकाओ, झूठ फैलाओ, शोर मचाकर तथ्य छुपाओ....
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से बढ़ते मौत के आंकड़ों को देखते हुए बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से बढ़ते मौत के आंकड़ों को देखते हुए बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा...
- Story Tags
- Attack by Rahul Gandhi
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से बढ़ते मौत के आंकड़ों को देखते हुए बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटकाने तथा झूठ फ़ैलाने के साथ तथ्य छुपाने की राजनीति कर रही है।
इतना ही नहीं उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि वैक्सीन कम होती जा रही है और कोविड-19 से लोगों की मृत्यु बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीति है- 'ध्यान भटकाओ, झूठ फैलाओ, शोर मचाकर तथ्य छुपाओ।' कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर यह आरोप उस वक्त लगाया है, जब भाजपा ने मंगलवार को एक टूलकिट का हवाला देते हुए दावा किया था कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि 1 दिन में कोरोनावायरस से संक्रमित 2,67,334 नए मामले सामने आने के बाद देश में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,54,96,330 हो गई, वहीं संक्रमण से 4,529 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,83,248 हो गई।
वैक्सीन कम होती जा रही हैं और कोविड मृत्यु बढ़ती जा रही हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 19, 2021
केंद्र सरकार की नीति-
ध्यान भटकाओ,
झूठ फैलाओ,
शोर मचाकर तथ्य छुपाओ। pic.twitter.com/aIJwvMYBTW
आपको बता दें इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश में चल रही महामारी के खिलाफ कांग्रेस की भड़काऊ प्रतिक्रिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भय का झूठा माहौल पैदा करने के लिए अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।
इस दौरान जेपी नड्डा ने ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस संकट की स्थिति में राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी के सभी नेता लोगों से छल कपट और भड़काऊ भाषण को देकर उनको परेशान कर रहे हैं। जिसके बाद राहुल गांधी ने आज एक बार फिर ट्वीट करके केंद्र सरकार को कटाक्ष में लेते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
नेहा शाह





