फिर लगी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग, जानें आज की कीमत......
एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज तेजी आई। कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे और डीजल की कीमत में 27 पैसे तक की तेजी आए। जिसके बाद दाम...

एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज तेजी आई। कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे और डीजल की कीमत में 27 पैसे तक की तेजी आए। जिसके बाद दाम...
एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज तेजी आई। कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे और डीजल की कीमत में 27 पैसे तक की तेजी आए। जिसके बाद दाम 93.44 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता ओर मुंबई में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 93.49 रुपए और 99.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
वहीं दूसरी ओर चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर के इजाफे के बाद दाम 95.06 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन रविवार को पेट्रोल के दाम में 15-17 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के भाव में 25-29 पैसे प्रति लीटर तक तक की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल 93 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया, वहीं मुंबई में 100 रुपये लीटर के और करीब पहुंच गया।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 1 लीटर पेट्रोल 104.42 रुपये में तो 1 लीटर डीजल 97.18 रुपये में बिक रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल 101.52 रुपये में तो 1 लीटर डीजल 2.77 रुपये में बिक रहा है। वहीं अनूपपुर में पेट्रोल और डीजल का भाव 104.10 रुपये प्रति लीटर और 95.15 रुपये प्रति लीटर है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.44 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 99.70 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 93.49 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 95.06 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि भोपाल में इसके लिए 101.52 रुपए और इंदौर में 101.59 रुपए चुकाना होंगे।
अराधना मौर्या





