बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वेसाक वैश्विक समारोह मे बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा- आतंकवाद को हराने के लिए मानवता में भरोसा करने वालों को साथ आना होगा....

  • whatsapp
  • Telegram
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वेसाक वैश्विक समारोह मे बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा- आतंकवाद को हराने के लिए मानवता में भरोसा करने वालों को साथ आना होगा....
X



बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि आतंकवाद को हराने के लिए मानवता में भरोसा करने वालों को साथ आना होगा। उन्होंने बौद्ध भगवान के बारे में बताते हुए कहा कि बुद्ध का जीवन शांति सद्भावना और सह अस्तित्व का जीवन था। आपको बता दें कि वेसाक वैश्विक समारोह मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन त्याग और आदर्शों को याद करने का दिन है,बता दें कि इस कार्यक्रम में श्रीलंका और नेपाल के प्रधानमंत्री के अलावा मंगोलिया और भूटान के संस्कृति मंत्री भी शामिल थे।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ जो कि भारत सरकार का सांस्कृतिक मंत्रालय है इस मंत्रालय की मदद से ही वेसाक वैश्विक समारोह का आयोजन किया जाता है इस समारोह में दुनिया के 50 से अधिक बौद्ध धार्मिक नेताओं को संबोधित किया जाता है तथा सर्वोच्च नेता शामिल होते हैं। वेसाक-बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्म, बुद्धत्व की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भी कुछ ताकतें ऐसी हैं, जिनका अस्तित्व नफरत, आतंक और बेहिसाब हिंसा पर निर्भर है. ऐसे लोग उदार लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर भरोसा नहीं करते हैं. समय की जरूरत है कि मानवता में भरोसा करने वाले साथ आएं और आतंक एवं कट्टरवाद को हराएं. इसके लिए हमें भगवान बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलना होगा।

नेहा शाह

Next Story
Share it