लाल किला हिंसा में चार्जशीट दायर, कब्जा कर प्रदर्शन स्थल बनाने की थी साजिश.....
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में चार्जशीट दाखिल की है. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, 26 जनवरी को लाल किले पर भीड़...

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में चार्जशीट दाखिल की है. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, 26 जनवरी को लाल किले पर भीड़...
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में चार्जशीट दाखिल की है. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, 26 जनवरी को लाल किले पर भीड़ ने न केवल ऐतिहासिक स्मारक पर कब्जा करने और निशान साहिब और 'किसान' झंडा फहराने की कोशिश की, बल्कि वो इसे नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के लिए नया प्रोटेस्ट पॉइंट बनाना चाहते थे.
हिंसा की साजिश के बारे में बताते हुए साल 2019 के मुकाबले 2020 के दौरान हरियाणा और पंजाब में ट्रैक्टर्स की खरीद के आंकड़ों का जिक्र किया गया है. कहा गया है कि जब दिसंबर 2020 में आंदोलन चरम पर था उस वक्त पिछले साल के मुकाबले 95 फीसदी ट्रैक्टर्स की ज्यादा खरीद हुई.
दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि लाल किले पर हुई हिंसा सोची-समझी साजिश थी और इसके लिए पहले से ही सारी तैयारियां की गई थीं. किसान पहले से ही उस रास्ते पर गए ताकि वहां पर बवाल मचा सकें, उनका मकसद लाल किले पर अपना कब्जा करना था और वहां धरना देकर वो लोग कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे.
पुलिस ने दावा किया कि जानबूझ कर बुजुर्ग किसानों को भीड़ में शामिल किया गया ताकि पुलिस कड़ी कार्रवाई न कर सके और लाल किले पर कब्जा करना आसान हो जाए. पुलिस ने कह कि किसानों ने घंटों तक लाल किले को बंधक बनाए रखा.
अराधना मौर्या





