पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल भारतीय सेना में शामिल, लेफ्टिनेंट जनरल ने उनके कंधे पर लगाए स्टार....

  • whatsapp
  • Telegram
पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल भारतीय सेना में शामिल, लेफ्टिनेंट जनरल ने उनके कंधे पर लगाए स्टार....
X

दो साल पहले 14 फरवरी 2019 दोपहर करीब 3 बजे जम्‍मू-कश्‍मीर में एक ऐसा आतंकवादी हमला हुआ ज‍िससे पूरा देश दहल उठा। पुलवामा में जैश-ए-मोहम्‍मद के एक आतंकवादी ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स जवानों के काफिले में चल रही एक बस में विस्‍फोटक से भरी कार टकरा दी।

इस आत्‍मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए। आपको बता दें कि पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर धौंडियाल के पदचिह्नों पर चलते हुए निकिता कौल शनिवार को सेना में शामिल हो गयीं।

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई कि जोशी ने तमिलनाडु के चेन्नई में उनके कंधों पर स्टार लगाया। गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय उधमपुर के जनसंपर्क अधिकारी ने अपने अधिकारी टि्वटर हैंडल पर इस समारोह का संक्षिप्त वीडियो भी साझा किया है।



उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि पुलवामा में प्राण न्योछावर करने वाले मेजर विभूति शंकर धौंदियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि देते हुए आज उनकी पत्नी निकिता कौल ने सेना की वर्दी पहन ली।





यह उनके लिए गर्व का मौका होगा क्योंकि सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट वाई के जोशी ने उनके कंधे पर स्टार लगाए। बता दें की मेजर धौंदियाल जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए और उनके राष्ट्रीय बलिदान के लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने सेना और शहीद सैन्यकर्मी की पत्नी की सराहना की है।

नेहा शाह

Next Story
Share it