मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया फ्रंटलाइन वर्कर्स को सैल्यूट.....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह रविवार यानी आज फिर मासिक कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम के जरिए...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह रविवार यानी आज फिर मासिक कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम के जरिए...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह रविवार यानी आज फिर मासिक कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स, डॉक्टर और नर्सों को सैल्यूट करते हुए कहा कि महामारी के दूसरे लहर के दौरान कितने ही फ्रंटलाइन वर्कर सैंपल कलेक्शन के काम में लगे हुए थे। संक्रमितों के बीच जाना, उनका टेस्ट करना, यह बहुत बड़ी सेवा का काम दर्शाता है।
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बचाव के लिए इन साथियों को इतना गर्मी में भी PPE किट पहन कर रहना पड़ता है। इतनी मेहनत के बाद ये सैंपल लैब तक पहुंचता है. उन्होंने कहा कि इसलिए कार्यक्रम से पहले जब मैं आपके सुझाव और सवाल पढ़ रहा था तो मैंने तय किया कि हमारे इन साथियों की भी चर्चा होनी चाहिए।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने संचयन वर्कर्स के विषय के बाद आगे के कार्यक्रम में कहा कि कोरोना की शुरुआत में देश में सिर्फ एक ही टेस्टिंग लैब थी, लेकिन आज करीब ढाई हजार से ज्यादा स्थापित कर दी गई है। जहां पर अब 20 लाख से ज्यादा टेस्ट प्रतिदिन होना संभव हो रहा है और अब तक देश में 33 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच की जा चुकी है।
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में तीनों सेना के जवानों के लिए भी बोलते हुए कहा कि चुनौती कितनी ही बड़ी हो, भारत का विजय का संकल्प भी उतना ही बड़ा रहा है। सेवाभक्ति और अनुशासन ने देश को हर तूफान से बाहर निकाला है. जल-थल-नभ तीनों सेना के सभी जवान कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हुए हैं, मुझे और पूरे देश को उन पर गर्व है। उन्होंने हाल ही में आए तूफान का जिक्र करते हुए कहा कि चक्रवात से प्रभावित हुए सभी राज्यों के लोगों ने जिस प्रकार से साहस का परिचय दिया है, इस संकट की घड़ी में बड़े धैर्य के साथ, अनुशासन के साथ मुकाबला किया है।
नेहा शाह





