केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती.....

  • whatsapp
  • Telegram
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती.....
X



केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पोस्ट कोविड दिक्कतों की वजह से आज एम्स में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी एम्स के अधिकारी ने दी है. वह कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उबरने के बाद से कुछ स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे थे.

एम्स के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को ये जानकारी दी है. गौरतलब है कि, रमेश पोखरियाल निशंक 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. 61 वर्षीय मंत्री कई दिनों तक चले इलाज के बाद वह रिकवर हुए थे, लेकिन एक बार फिर से उन्हें पोस्ट कोविड जटिलताओं से जूझना पड़ा है.

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं को लेकर 3 जून तक फैसला आना है. ऐसे में आज उम्मीद की जा रही थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 12वीं की परीक्षाओं को लेकर कोई घोषणा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले ही तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it