हाई कोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई के बाद बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ी हाईकोर्ट ने जारी किया समन.....

  • whatsapp
  • Telegram
हाई कोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई के बाद बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ी हाईकोर्ट ने जारी किया समन.....
X

कोरोनावायरस महामारी के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव पर भी लगातार संकट छाए हुए हैं। बता दे कि दिल्ली हाईकोर्ट में बाबा रामदेव को पतंजलि की कोरोनिल किट के कोरोनावायरस के इलाज के लिए कारगर होने की खबर देने और रोकने के लिए दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दायर की गई याचिका पर योग गुरु को गुरुवार को समन जारी किया।

दायर की गई याचिका के बाद सुनवाई के रूप में रा बाबा रामदेव के वकील से हाईकोर्ट ने कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख, 13 जुलाई तक उन्हें कोई भड़काऊ बयान नही देने और मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहें। डॉक्टरों की ओर से DMA ने कहा कि रामदेव का बयान प्रभावित करता है, क्योंकि वह दवा कोरोना वायरस का इलाज नहीं करती और यह भ्रामक करने वाला बयान है।

आपको बता दें कि दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की याचिका में बाबा रामदेव के पतंजलि के कोरोनिल टैबलेट के बारे में गलत जानकारी फैलाने से रोकने की मांग की गई है। साथ ही साथ दिल्ली एसोसिएशन के वकील ने कहा कि बाबा रामदेव के कई बयान वैज्ञानिक सोच से बिल्कुल अलग है। जिससे कि डॉक्टर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। बता दें कि सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने डीएम ने कहा कि मुकदमा दायर करने के बजाए घातक वायरस का इलाज खोजने में अपना बहुमूल्य समय व्यतीत करें।

इतना ही नहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के वकील से कहा कि आप लोगों को कोर्ट का समय बर्बाद करने के बजाय वायरस का इलाज खोजने में समय लगाना चाहिए। इस पर DMA ने कोर्ट से कहा कि बाबा रामदेव अपनी कोरोनिल दवा को कोविड-19 के इलाज के तौर पर दावा कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि आपने खुद कहा है कि दावा झूठा है और अगर मान लें कि यह झूठा है तो इसपर संज्ञान मिनिस्ट्री ऑफ आयुष को लेना है। आप इससे कैसे प्रभावित हो रहे हैं।

नेहा शाह

Next Story
Share it