विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित, किसानों को मिलेगी खुशखबरी.....
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आज सुबह 11 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आज सुबह 11 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आज सुबह 11 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर भी अपनी बात रखेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी 'भारत में 2020-2025 के दौरान इथेनॉल सम्मिश्रण से संबंधित रोडमैप के बारे में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट' भी जारी करेंगे।
पर्यावरण दिवस मनाने के क्रम में, भारत सरकार तेल कंपनियों को 1 अप्रैल 2023 से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को इथेनॉल की 20 फीसदी तक की प्रतिशतता के साथ बेचने और उच्च इथेनॉल मिश्रणों ई-12 और ई-15 से संबंधित बीआईएस विनिर्देश के बारे में निर्देश देते हुए ई-20 अधिसूचना जारी कर रही है। वहीं इस साल की बात करें तो इसकी थीम बेहतर पर्यावरण के लिए बॉयोफ्यूल का प्रसार रखी गई है।
वातावरण की सुरक्षा के लिए विश्वभर में लोगों को कुछ सकारात्मक गतिविधियाँ के लिए प्रोत्साहित और जागरुक करने के लिए यह दिन संयुक्त राष्ट्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। अब, यह 100 से भी अधिक देशों में लोगों तक पहुँचने के लिए बड़ा वैश्विक मंच बन गया है।
अराधना मौर्या





