इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बड़ी मुश्किल हाई कोर्ट ने दिए निर्देश

  • whatsapp
  • Telegram
इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बड़ी मुश्किल हाई कोर्ट ने दिए निर्देश
X



इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह मामले में केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी की मुश्किलें अब लगातार बढ़ती जा रही है। बता देंगे इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने इंटरनेशनल शूटर के मामले की सुनवाई करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव को नोटिस जारी किया है।

आपको बता दें कि 23 दिसंबर 2020 को बढा सिंह ने सुल्तानपुर की एमपी कोर्ट में 156/3 के तहत परिवाद दाखिल किया था।परिवारवाद में वर्तिका सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य महिला आयोग में सदस्य बनवाने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता और उनके सह सहयोगी अयोध्या के रहने वाले डॉ. रजनीश सिंह ने 25 लाख रुपए घूस की मांग की थी। इस मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई और 20 फरवरी को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दायर परिवाद को खारिज कर दिया था।

अगर मीडिया रिपोर्ट्स के बाद करें तो उसके बाद वर्तिका सिंह के वकील अरविंद सिंह राजा ने एमपी एमएलए कोर्ट से खारिज हुई रिट को हाईकोर्ट के लखनऊ में चुनौती दी। शुक्रवार को लखनऊ हाई कोर्ट में सुनवाई करते हुए 26 जुलाई को सभी आरोपित को अपना बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है।

बता दे कि वर्तिका सिंह के वकील अरविंद सिंह रजा ने बताया कि हाईकोर्ट ने हमारे मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि हमने कोर्ट को समस्त साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री की ऑडियो रिकार्डिंग भी कोर्ट में दी गई है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता की तहरीर पर 23 नवंबर 2020 को अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली में वर्तिका सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वर्तिका ने इस मुकदमे को कोर्ट में चुनौती दी तो उनके विरुद्ध अमेठी के मुंशीगंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया।

नेहा शाह

Next Story
Share it