मीनाक्षी लेखी के मावली वाले बयान पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- दिल की बात ही आयी है सामने

  • whatsapp
  • Telegram
मीनाक्षी लेखी के मावली वाले बयान पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- दिल की बात ही आयी है सामने
X

साभार : ANI


कृषि कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन को लेकर के केंद्रीय मंत्री और भाजपा की नेता मीनाक्षी लेखी के टिप्पणी पर कई सवाल लगातार उठ रहे है। उनके बयानों पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनके दिल में जो भी है उनके मुंह से निकला है, उन्होंने कहा कि जब बॉर्डर पे बैठे थे तब भी यहीं कहा, अब भी कहा। मावली किसान आए हैं, ऐसे बातें करना किसी को शोभा नहीं देता, बीजेपी किसानों के खिलाफ काम कर रही है, किसान विरोधी सरकार है।

इतना ही नहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, हमने तो तोमर जी को भी बताया कि कानूनों में क्या कमियां हैं। उन कमियों को दूर कर कानून वापिस लेना चाहिए। आमीर लोग और अमीर बनेंगे गरीब और गरीब बनेंगे।

जिसके बाद मीनाक्षी लेखी ने उनके बयानों पर सफाई देते हुए कहा कि मुझसे सवाल पूछा गया कि 26 जनवरी को जिन्होंने लाल किले पर तिरंगे का अपमान किया, उनके बारे में आपको क्या कहना है? प्रेस के व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, उसके बारे में आपका क्या कहना है? जवाब में मैंने कहा, किसानों का काम नहीं हो सकता, ये तो मवाली हैं। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है, मेरे किसानों से संबंधित बयानों से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं अपने शब्द को वापस लेती हूं।

आपको बता दे की ये बात लेखी ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान लेखी से जब आंदोलनकारियों को किसान कहकर संबोधित करते हुए अपना सवाल पूछा तो इसके जवाब में उन्होंने कहा,फिर आप उन लोगों को किसान बोल रहे हैं...मवाली हैं वह लोग।

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 200 किसानों के एक समूह ने मध्य दिल्ली के जंतर मंतर पर गुरुवार को किसान संसद शुरू की। इस दौरान एक समाचार चैनल के वीडियो पत्रकार के साथ कथित तौर पर ''दुर्व्यवहार'' का मामला सामने आया।

नेहा शाह

Next Story
Share it