बिहार पंचायत चुनाव का हुआ आगाज निर्वाचन आयोग कर रहा ईवीएम और बैलट पेपर पर निर्णय
बिहार में पंचायत चुनाव के लिए बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के नए निर्देश के अनुसार प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर ईवीएम में प्रयोग किए जाने वाले बैलेट...

बिहार में पंचायत चुनाव के लिए बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के नए निर्देश के अनुसार प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर ईवीएम में प्रयोग किए जाने वाले बैलेट...
बिहार में पंचायत चुनाव के लिए बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के नए निर्देश के अनुसार प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर ईवीएम में प्रयोग किए जाने वाले बैलेट पेपर की छपाई जिला स्तर पर करायी जाएगी। आयोग की माने तो ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चार पदों पर चुनाव एम-2 ईवीएम के माध्यम से कराया जाना है।
आपको बता दें कि ईवीएम में प्रयोग होने वाले बैलेट पेपर एवं निविदत्त बैलेट पेपर के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले बैलेट पेपर का मुद्रण जिला सतर पर ही पूरी गोपनीयता एवं सुरक्षा बरतते हुए किए जाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार होने के 48 घंटे के अंदर बैलेट पेपर की छपाई सुनिश्चित करने व पहले से ही प्रिंटिंग प्रेस को नियमानुसार चिन्हित करने का निर्देश दिया है।
चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले से मतदान का शेड्यूल मांगने के बाद उसे स्वीकृत करना भी शुरू कर दिया है। अटकले लगाई जा रही है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सबसे अंतिम चरण में पंचायत चुनाव होंगे, जबकि गैर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पंचायत चुनाव की शुरुआत होगी। लगभग ऐसी ही व्यवस्था बिहार के सभी जिलों में होगी। राज्य निर्वाचन आयोग से चरणवार चुनाव कराए जाने की स्वीकृति के बाद जिले में प्रखंड, अनुमंडल और जिला मुख्यालय स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है।
नेहा शाह





