उच्च सदन में हंगामा करने पर बोले वेंकैया नायडू कहा- कल कुछ सदस्यों द्वारा टेबल पर चढ़ जाने की घटना से बेहद दुखी और व्यथित हूं
राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सदन में हो रहे गलत व्यवहार को लेकर के मंगलवार को नाराजगी जताई है। उन्होंने उच्च सदन में मंगलवार को...

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सदन में हो रहे गलत व्यवहार को लेकर के मंगलवार को नाराजगी जताई है। उन्होंने उच्च सदन में मंगलवार को...
राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सदन में हो रहे गलत व्यवहार को लेकर के मंगलवार को नाराजगी जताई है। उन्होंने उच्च सदन में मंगलवार को हुए हंगामे की निंदा करते हुए कहा कि मैं कल कुछ सदस्यों द्वारा टेबल पर चढ़ जाने की घटना से बेहद दुखी और व्यथित हूं। मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने टेबल पर चढ़ गए थे। बाजवा ने रूल बुक चेयर पर फेंकी थी।
गौरतलब है कि पेगासस मुद्दे को लेकर लगातार विपक्ष संसद एवं समस्त सदनों की कार्यवाही को भंग करते हुए आया है। ऐसे में सरकार के कई मंत्री ने भी राज्यसभा में मंगलवार को हुए शर्मसार की घटना को बेहद निंदनीय करार दिया। आपको बता दें कि ऐसे में ऐसे में बाजवा और आप सांसद पर कार्रवाई हो सकती है।
उच्च सदन में दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ एथिक्स समिति के पास जाकर मामला भी दर्ज कराया जा सकता है। बता दें किसरकार की मांग है कि राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। बुधवार को कार्यवाही शुरू हुई तो सभापति ने कहा कि जिस तरह से कुछ सदस्य टेबल पर खड़े हुए, उससे मैं दुखी हूं, वो इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं।
गौरतलब है कि सरकार और विपक्ष के बीच पेगासस जासूसी स्कैंडल, पेट्रोल-डीजल की कीमत और किसान आंदोलन जैसे मुद्दों पर चर्चा कराए जाने और सवालों को लेकर लगातार संसद के दोनों सदनों में गतिरोध चल रहा है।
इस दौरान सरकार और विपक्षी दल दोनों ही कह रहे हैं कि वो चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन सदन में हंगामा और नारेबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस तरह निचले सदन का समय से दो दिन पहले ही समापन हो गया।
नेहा शाह





