राहुल गांधी समेत कांग्रेस को ब्लॉक करने पर बोले ट्विटर के प्रवक्ता बताया पूरा कारण

  • whatsapp
  • Telegram
राहुल गांधी समेत कांग्रेस को ब्लॉक करने पर बोले ट्विटर के प्रवक्ता बताया पूरा कारण
X



ट्विटर ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के कई खातों को ब्लॉक कर दिया। इसके पीछे तर्क देते हुए कहा है कि अकाउंट्स को इस वजह से ब्लॉक किया गया है, क्योंकि उन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए तस्वीर पोस्ट की गई थीां।

ट्विटर के अनुसार एक्शन गोपनीयता और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए लिया गया। बता दें कि राजधानी में पिछले हफ्ते 9 साल की दलित बच्ची से बलात्कार हत्या के मामले में पीड़िता के परिवार की तस्वीरें पोस्ट करने के लिए ट्विटर ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं के अकाउंट्स को लॉक कर दिया है।

इस मुद्दे पर ट्विटर के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को इस संबंध में कहा कि कंपनी के नियमों को सभी के लिए निष्पक्ष रूप से लागू किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमने कई सौ ट्वीट्स पर प्रोएक्टिवट एक्शन लिया है, जिन्होंने ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जो हमारे नियमों का उल्लंघन करती है। हमारा उद्देश्य होता है कि व्यक्तियों की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा करें।

आपको बता दे की ट्विटर के मुताबिक अगर कोई ट्वीट उसके नियमों के उल्लंघन का पाया जाता है और यूजर उसे नहीं हटाता है तो माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म उसे एक नोटिस के पीछे छिपा देता है. इसके साथ ही ट्विटर अकाउंट तब तक ब्लॉक रहता है जब तक उस ट्वीट को हटा नहीं दिया जाता है।

नेहा शाह

Next Story
Share it