केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बोले - बेंगलूरु-मैसूरु दस पथीय राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण अगले वर्ष तक संभव
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि बहुप्रतीक्षित बेंगलूरु-मैसूरु दस पथीय राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण अगले वर्ष अक्टूबर माह तक पूरा होगा।...

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि बहुप्रतीक्षित बेंगलूरु-मैसूरु दस पथीय राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण अगले वर्ष अक्टूबर माह तक पूरा होगा।...
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि बहुप्रतीक्षित बेंगलूरु-मैसूरु दस पथीय राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण अगले वर्ष अक्टूबर माह तक पूरा होगा। उन्होने गुरुवार को उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य तय समय के अनुसार चल रहा है और समय से ही पूरा होगा। इस सड़क का निर्माण होने के पश्चात बेंगलूरु-मैसूरु के बीच का सफर 90 मिनट में संभव हो जाएगा। अभी इस सफर में तीन घंटे से अधिक समय लगता है।
उन्होने कहा कि 65 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। बेंगलूरु से निडघट्टा तथा निडघट्टा से मैसूरु दोनों तरफ का निर्माण तेजी से हो रहा है। सड़क निर्माण पर 8,132 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप १० लेन की सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
गौरतलब है कि राज्य वोक्कलिगा संघ ने यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गंधद काविलू क्षेत्र में 15 एकड़ भूमि आवंटित करने की मांग की।जिसके बाद ही संघ के दाधिकारियों ने गुरुवार को राजस्व मंत्री आर.अशोक को इस आशय का ज्ञापन सौंपा।
जिसमे उन्होंने कहा कि 5 लाख 30 हजार से अधिक सदस्यों का वोक्कलिगा महासंघ राज्य में 26 उच्च शिक्षा संस्थान तथा 15 अस्पतालों का संचालन कर रहा है।
नेहा शाह





