इकॉनोमी की रिकवरी को लेकर बोली निर्मला सीतारमण कहा - सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर है प्रतिबद्ध
देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए कहा है कि अर्थव्यवस्था की रिकवरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में...

देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए कहा है कि अर्थव्यवस्था की रिकवरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में...
देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए कहा है कि अर्थव्यवस्था की रिकवरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूत होती दिख रही है और कोरोना काल में सरकार की तरफ से जो कदम उठाए गए, उसके नतीजे भी दिख रहे हैं।
उन्होने कहा कि उद्योग संगठन सीआइआइ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उद्यमियों के साथ संवाद में वित्त मंत्री ने बताया कि इस वर्ष शुरुआती पांच महीनों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 37 फीसद की बढ़ोतरी हुई। जुलाई के आखिर में देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 620 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर को पार कर गया।
आपको बता दें कि मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर-अक्टूबर से लेकर अब तक कर्ज के रूप में पांच लाख करोड़ रुपये इकोनॉमी में डाले गए हैं। पिछले कुछ समय के दौरान निर्यात भी बढ़ रहा है। लोगों का बाजार में भरोसा बढ़ रहा है और शेयर बाजारों में निवेश के लिए हर महीने तीन लाख नए डीमैट खाते खुल रहे हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई मोर्चे पर काम किया जा रहा है। टैक्स की वसूली बढ़ रही है। इस वजह से सभी राज्यों को इस वर्ष समय पर जीएसटी क्षतिपूर्ति का भुगतान हो जाएगा। इससे राज्यों को खर्च करने में आसानी होगी।
इस दौरान उन्होंने राजकोषीय बजट के बारे में भी बताते हुए कहा कि राजकोषीय घाटे को बजट में तय लक्ष्य के मुताबिक रखा जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में विनिवेश में तेजी है और इस साल एयर इंडिया, बीपीसीएल, कानकोर जैसी कंपनियों के विनिवेश का काम पूरा हो जाएगा।
नेहा शाह





