हरियाणा में भाजपा गठबंधन सरकार हुई फेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सैलजा बोली हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय घटी और बेरोजगारी बढ़ी...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
हरियाणा में भाजपा गठबंधन सरकार हुई फेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सैलजा बोली हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय घटी और बेरोजगारी बढ़ी...

साभार : सोशल मीडिया


हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन सरकार पर लगातार निशाना साधते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सैलजा ने कहा कि दोनों ही पार्टियों की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय घट चुकी है। गौरतलब है कि प्रति व्यक्ति आय घटने का खुलासा आरबीआई की भारतीय अर्थव्यवस्था के पर जारी की गई रिपोर्ट में पता चला है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सैलजा ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ने के मामले में बार-बार झूठ बोलने वाली प्रदेश सरकार अब आरबीआई की रिपोर्ट को गलत साबित करने के लिए किस झूठ का सहारा लेगी। रिपोर्ट को देखते हुए उन्होंने बताया कि 15 राज्यों की जीडीपी वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले 2020-21 में कम हो गई है। इनमें से 9 राज्य ऐसे हैं, जिनमें यह पिछले दो वर्ष के स्तर तक फिसल गई है। इन 9 राज्यों में हरियाणा भी शामिल है।


इतना ही नहीं लगातार सरकार को कटाक्ष में लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साल 2018-19 के मुकाबले वर्ष 2020-21 में हरियाणा में प्रति व्यक्ति जीडीपी 0.53 फीसदी गिरी है। यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं।


उन्होंने कहा कि गठबंधन की भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों का हित करने लायक नहीं है। यही कारण है कि हरियाणा में बेरोजगारी की औसत दर के मामले में सबसे पहले आता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से लोगों के हित के लिए उचित निर्णय तक नहीं लिए जा रहे हैं।


बता दें कि उनके इस बयान के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था नियंत्रण केंद्र की रिपोर्ट में पेश किए गए आंकड़े विपक्ष द्वारा सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए प्रस्तुत किए जा रहे हैं।



नेहा शाह


Next Story
Share it