गरीबों-दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों के लिए काम करना हमारी पार्टी के मूल संस्कार :पीएम मोदी

  • whatsapp
  • Telegram
गरीबों-दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों के लिए काम करना हमारी पार्टी के मूल संस्कार :पीएम मोदी
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, नेताओं को बीजेपी के स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए कहा की गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों के लिए, उनके उत्थान के लिए काम करना, ये हमारी पार्टी के मूल संस्कार हैं। उन्होंने कहा कि आज नवरात्रि की पांचवीं तिथि भी है, आज के दिन हम सभी मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। हम सबने देखा है कि मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और अपने दोनों हाथों में कमल का फूल थामें रहती हैं।

उन्होने कहा कि मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।पीएम ने कहा कि इसमें भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं। तीसरा कारण भी उतना ही अहम है। कुछ सप्ताह पहले चार राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें वापस लौटी हैं।


तीन दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। वे बोले कि इस बार का स्थापना दिवस 3 और वजहों से महत्वपूर्ण हो गया है। पहला कारण है कि इस समय हम देश की आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे हैं, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ये प्रेरणा का बहुत बड़ा अवसर है। दूसरा कारण है- तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां, बदलता हुआ ग्लोबल ऑर्डर।

उन्होंने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियां भी हैं, नियत भी। आज देश निर्णय शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है। साथ ही, निश्चयशक्ति भी है। इसलिए, आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं।' इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ समय पहले देश ने 400 बिलियन डॉलर यानि करीब 30 लाख करोड़ रुपए के उत्पादों के निर्यात का लक्ष्य पूरा किया। कोरोना काल में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करना भारत के सामर्थ्य को दिखाता है।


Next Story
Share it