अर्धसैनिक बलों में 'अग्निवीरों' को ही प्राथमिकता देगी सरकार : अमित शाह

  • whatsapp
  • Telegram
अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों को ही प्राथमिकता देगी सरकार : अमित शाह
X




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश में 'अग्निपथ याेजना' के तहत नौकरियों की घोषणा की है।सरकार ने इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती करने का लक्ष्य रखा है। इसे सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने मंजूरी दे दी है। 'अग्निपथ याेजना' में सेना, नौसेना और वायु सेना में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती होगी।

इसमें साढ़े 17 और 21 वर्ष के आयु के युवाओं को भर्ती किया जाएगा और इन नवनियुक्त जवानों को 'अग्निवीर' कहा जाएगा। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, सरकार असम राइफल्स जैसे अर्धसैनिक बलों में 'अग्निवीर' को ही प्राथमिकता देगी।

गृह मंत्री शाह ने इस बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि, 'अग्निपथ' नामक एक नई अल्पकालिक भर्ती नीति के तहत रक्षा सेवाओं में भर्ती हुए सैनिकों को योजना के तहत चार साल पूरे करने के बाद अर्धसैनिक और असम राइफल्स में नौकरियों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। नई भर्ती योजना भारतीय युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों के नियमित कैडर में सेवा करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि, इस साल, सशस्त्र बल साढ़े 17 और 21 वर्ष के आयु वर्ग में 46,000 अग्निवीरों की भर्ती करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यालय की ओर से ट्वीट भी किया गया, "अग्निपथ योजना देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पीएम मोदी जी का दूरदर्शी और स्वागत योग्य निर्णय है।" इस संदर्भ में, आज गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स की भर्ती में इस योजना के तहत 4 साल पूरे करने वाले अग्निवीरों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।





Next Story
Share it