'अग्निपथ योजना' के ख़िलाफ़ वाराणसी में युवाओं का विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में युवाओं ने 'अग्निपथ योजना' के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने बताया, "कुछ प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव...

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में युवाओं ने 'अग्निपथ योजना' के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने बताया, "कुछ प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव...
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में युवाओं ने 'अग्निपथ योजना' के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने बताया, "कुछ प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव करने का प्रयास किया है, जिसे हमारे अधिकारियों ने नियंत्रित कर दिया। कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया है।"
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में युवाओं ने 'अग्निपथ योजना' के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2022
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने बताया, "कुछ प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव करने का प्रयास किया है, जिसे हमारे अधिकारियों ने नियंत्रित कर दिया। कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया है।" pic.twitter.com/M4Dujh7EJt
युवा हाथ में तिरंगा लेकर सड़क पर उतर आए। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज भी किया। सूचना है कि कुछ युवा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। किसी तरह पुलिस ने हालात को सामान्य कर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की।
लखनऊ में भी अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है।अग्निपथ सेना भर्ती प्रक्रिया के विरोध का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ता दिख रहा है। वाराणसी में पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी ने कई ट्रेनों को सुरक्षा की दृष्टि से रोक जाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मुगलसराय मंडल में भी करीब एक दर्जन बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनें अलग-अलग स्टेशन पर खड़ी की गईं हैं। एहतियात के तौर पर वैशाली एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी रोका गया है।





