प्रधान मंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी का हुआ एक्सीडेंट

  • whatsapp
  • Telegram
प्रधान मंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी का हुआ एक्सीडेंट
X


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को अपने परिवार के साथ यात्रा के दौरान मैसूरु में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना उस समय हुई जब उनकी कार कड़ाकोला के पास दोपहर करीब 1.30 बजे डिवाइडर से टकरा गई। परिवार बांदीपुर जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार प्रह्लाद मोदी चला रहे थे और अपने बेटे, बहू और बच्चे के साथ यात्रा कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद, घायलों को इलाज के लिए जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी चोटें मामूली बताई जा रही हैं।

सूत्रों ने दावा किया कि मैसूरु की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया है।

(कृष्णा सिंह )

Next Story
Share it