पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई

  • whatsapp
  • Telegram
पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई
X



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया और आयोजन के दौरान ₹1000 करोड़ से अधिक की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

फ्लैग-ऑफ समारोह बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य मंत्रियों और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

पोर्ट, शिपिंग और वाटरवेज के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास भारत में बनने वाला पहला क्रूज पोत है। यह रिवर क्रूज सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत प्रतीक है।

संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज के लॉन्च की पूर्व संध्या पर "एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 'सुर सरिता- सिम्फनी ऑफ गंगा' का आयोजन करेगा।" एमवी गंगा विलास उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगी और 51 दिनों में 3,200 किमी की यात्रा करके बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे।

प्रधानमंत्री एक दस्तावेज - "रिवर क्रूज विजन डॉक्यूमेंट 2047" जारी करेंगे, जो 2047 तक रिवर क्रूज की प्रगति और विकास की दृष्टि को समाहित करता है। कार्यक्रम के दौरान, पीएम हल्दिया मल्टी-मोडल टर्मिनल, उत्तर प्रदेश में 4 फ्लोटिंग कम्युनिटी जेटी, असम के गुवाहाटी में कौशल विकास केंद्र का भी उद्घाटन किया।

कृष्णा सिंह

Next Story
Share it