दुश्मन की अब खैर नहीं ! भारतीय नौसेना में शामिल होगी आज आईएनएस वागीर।
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में आईएनएस वागीर को नौसेना में कमीशन किया गया। प्रोजेक्ट 75 के तहत कलवारी क्लास...

मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में आईएनएस वागीर को नौसेना में कमीशन किया गया। प्रोजेक्ट 75 के तहत कलवारी क्लास...
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में आईएनएस वागीर को नौसेना में कमीशन किया गया। प्रोजेक्ट 75 के तहत कलवारी क्लास की यह पांचवी सबमरीन है, जिसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। नौसेना ने कहा है कि आईएनएस वागीर दुनिया के बेहतरीन सेंसर और टारपीडो और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से लैस है। इस पनडुब्बी में विशेष अभियानों के लिए समुद्री कमांडों को लॉन्च करने की भी क्षमता है। हिंद महासागर में चीन की बढ़ती उपस्थिति के बीच आईएनएस वागीर को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है जो दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगी।
'वागीर' अर्थार्थ सैंड शार्क, जो किसी को भनक दिए बिना चुपके और निडरता से काम करती है।आईएनएस वागीर आज का नाम नहीं है. नई आईएनएस वागीर से पहले भारत के पास इसी नाम की पनडुब्बी साल 1973 में थी. उसने साल 2001 तक भारतीय नौसेना के लिए काम किय। नौसेना ने कहा कि दुनिया के बेहतरीन सेंसर से लैस, इसके हथियार पैकेज में पर्याप्त वायर गाइडेड टॉरपीडो और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जो दुश्मन के बड़े बेड़े तक को मात दे सकती है।67 मीटर लंबी यह पनडुब्बी पानी के ऊपर 20 किमी और पानी के अंदर 40 किमी की स्पीड से चल सकती है। इसमें 8 नौसेना अधिकारी और 35 सैनिक तैनात हो सकते हैं कोई भी मिशन में। इस पनडुब्बी में ऑक्सीजन बनाने की भी क्षमता है. इसलिए यह लंबे समय तक पानी में रह सकती है। इसे मझगांव डॉक लिमिटेड ने बनाया है. इसे बनाने की शुरुआत 12 नवंबर 2020 में हुई थी।
डीजल इलेक्ट्रिक क्लास की सबमरीन आईएनएस वागीर समुद्र में 37 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। यह सबमरीन समुद्र की सतह पर एक बार में 12 हजार किलोमीटर का सफर तय कर सकती है तो समुद्र के भीतर यह एक बार में एक हजार किलोमीटर की दूरी तय सकती है। आईएनएस वागीर समुद्र में अधिकतर 350 मीटर की गहराई तक जा सकती है और लगातार 50 दिन तक समुद्र के भीतर रह सकती है।





