पीएम मोदी ने कर्नाटक में किया एशिया के सबसे बड़ा हेलीकाप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन,बोले- कर्नाटक इनोवेशन की भूमि है
PM मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...

PM मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...
PM मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।
इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भारत भूमि विश्व के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र होगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है, आज का ये समारोह इसका एक बड़ा प्रमाण है। ये रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्म निर्भरता की यात्रा में एक मील का पत्थर है।रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुरू में यह कारखाना प्रति वर्ष करीब 30 हेलीकॉप्टरों का उत्पादन करेगा। हालांकि बाद चरणबद्ध तरीके से इसके उत्पादन को 60 और फिर 90 प्रति वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा है, जो शुरुआती दिनों में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH) का उत्पादन करेगी।
लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर :- भारतीय वायुसेना और थल सेना ने 6-6 ऑर्डर किए हैं। फिलहाल तीन बनकर अलग-अलग जगहों पर सेवाएं दे रहे हैं। इसे दो लोग उड़ाते हैं। इसमें 6 लोग बैठ सकते हैं.37.8 फीट लंबे इस हेलिकॉप्टर की ऊंचाई 11.1 फीट है। इसकी अधिकतम गति 250 किमी प्रतिघंटा है। 500 किलोग्राम वजन के साथ एक बार में 350 किमी की उड़ान भर सकता। खाली 500 किमी तक। अधिकतम 21,300 फीट तक जा सकता है।
लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर :- इस हेलिकॉप्टर को LCH Prachand नाम दिया गया है। भारतीय वायुसेना और थल सेना ने नए लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) का उपयोग कर रही हैं।अब तक 8 हेलिकॉप्टर। 15 का ऑर्डर है। इसमें दो लोग बैठ सकते हैं। यह 51.10 फीट लंबा, 15.5 फीट ऊंचा है। पूरे साजो सामान के साथ इसका वजन 5800 किलोग्राम होता है।प्रचंड पर 700 किलोग्राम के हथियार लगा सकते हैं।अधिकतम 268 किमी प्रतिघंटा है। 550 किलोमीटर रेंज हैं। लगातार 3 घंटे 10 मिनट की उड़ान भर सकता है। अधिकतम 6500 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें 20 मिमी की एक तोप लगी है। चार हार्डप्वाइंट्स होते हैं यानी रॉकेट्स, मिसाइल और बम लगाए जा सकते हैं। या फिर इनका मिश्रण।
एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर : इसे ही ध्रुव हेलिकॉप्टर कहते हैं। वायुसेना के पास 107, सेना के पास 191 और नेवी के पास 14 हेलिकॉप्टर्स हैं. नेवी ने 11 और आर्मी ने 73 हेलिकॉप्टर के ऑर्डर एचएएल को दे रखे हैं। इन ऑर्डर से ही पता चलता है कि ये कितने काम का हेलिकॉप्टर है। इसे दो पायलट उड़ाते हैं। इसमें 12 जवान बैठ सकते हैं। 52.1 फीट लंबे इस हेलिकॉप्टर की ऊंचाई 16.4 फीट है।





