पीएम मोदी को क्यों हटाना चाहता हैअमेरिका का अरबपति जॉर्ज सोरोस ……
अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान पर बवाल मच गया है. जॉर्ज सोरोस ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च के दावों के बाद...

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान पर बवाल मच गया है. जॉर्ज सोरोस ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च के दावों के बाद...
अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान पर बवाल मच गया है. जॉर्ज सोरोस ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च के दावों के बाद गौतम अडानी के साम्राज्य में उथल पुथल मची हुई है.मोदी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं. इसकी वजह से निवेशकों का विश्वास हिल गया है. मोदी और अडानी एक दूसरे के सहयोगी हैं.
एक कार्यक्रम में सोरोस ने कहा कि अडानी पर पीएम मोदी को विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों के जवाब देने होंगे. अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को लेकर भारत में सियासत शुरू हो गई है. अडानी ने शेयर बाजार में फंड जुटाने की कोशिश की, लेकिन वो फेल हो गए. उनके स्टॉक ताश के पत्तों की तरह ढह गए. लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों के जवाब देने होंगे.
सोरोस ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत में लोकतांत्रिक बदलाव होगा. ये संघीय सरकार पर मोदी की पकड़ को कमजोर कर देगा. इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया. और कहा कि जॉर्ज सोरोस ने भारत के लोकतंत्र में दखल देने की कोशिश की है. और कहा कि विदेशी धरती से भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. और अपने 'चुने हुए लोगों' से यहां सरकार चलवाना चाहते हैं. सोरोस भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं. और प्रधानमंत्री मोदी उनके निशाने पर हैं.
[मनीष सिंह]





