मेघालय के शिलॉन्ग में पीएम मोदी का रोड शो:कहा- "कुछ लोग कहते हैं- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, देश कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा "

  • whatsapp
  • Telegram
मेघालय के शिलॉन्ग में पीएम मोदी का रोड शो:कहा- कुछ लोग कहते हैं- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, देश कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा
X


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नगालैंड और मेघालय में चुनावी रैली में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने मेघालय के शिलॉन्ग में कहा कि कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं, वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश कह रहा है, देश का कोना कोना कह रहा है, मोदी तेरा कमल खिलेगा।पीएम ने कहा- आज जिस प्रकार से शानदार और जानदार रोड शो आपने किया है, आपका यह प्यार, आपका यह आशीर्वाद, मैं आपके इस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा। आपके इस प्यार और आशीर्वाद का कर्ज मैं मेघालय का विकास कर चुकाऊंगा, आपके कल्याण के काम को गति देकर चुकाऊंगा। आपके इस प्यार को मैं बेकार नहीं जाने दूंगा।

प्रधानमंत्री ने कहा- जब मैं मेघालय के बारे में सोचता हूं तो मैं प्रतिभाशाली लोगों, जीवंत परंपराओं के बारे में सोचता हूं, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में भी सोचता हूं। मेघालय का संगीत जीवंत है। फुटबॉल के लिए जुनून है। मेघालय के हर कोने में रचनात्मकता है।उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव चिह्न 'कमल' खिलेगा क्योंकि उसके नेतृत्व वाली सरकार ने हमेशा लोगों की भलाई को प्राथमिकता दी है।

प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं... वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश कह रहा है, देश का कोना कोना कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, मेघालय को 'परिवार पहले' की जगह 'लोग पहले' की सरकार की जरूरत है। मेघालय को वंशवादी राजनीति से मुक्त होना चाहिए। दिल्ली ही नहीं, मेघालय में भी पारिवारिक पार्टियों ने अपनी तिजोरी भरने के लिए मेघालय को एटीएम में तब्दील कर दिया है।''

(प्रियांशु )

Next Story
Share it