नई संसद का उद्घाटन , पीएम मोदी ने लोकसभा कक्ष में पवित्र 'सेंगोल' किया स्थापित
रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया. पारंपरिक परिधान में प्रधानमंत्री मोदी द्वार संख्या-एक से संसद परिसर के भीतर आए और...

रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया. पारंपरिक परिधान में प्रधानमंत्री मोदी द्वार संख्या-एक से संसद परिसर के भीतर आए और...
रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया. पारंपरिक परिधान में प्रधानमंत्री मोदी द्वार संख्या-एक से संसद परिसर के भीतर आए और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया |
प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ‘गणपति होमम्’ अनुष्ठान किया. प्रधानमंत्री ने ‘सेंगोल’ (राजदंड) को दंडवत प्रणाम किया और हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया |
प्रधानमंत्री मोदी सेंगोल को नए संसद भवन लेकर गए और इसे लोकसभा कक्ष में अध्यक्ष के आसन के दाईं ओर एक विशेष स्थान में स्थापित किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस. जयशंकर और जितेंद्र सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा मौजूद रहे |
PM Modi unveils plaque; dedicates new Parliament building to nation
— ANI Digital (@ani_digital) May 28, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/RJS7OnK39r#PMModi #NewParliamentBuilding #NewParliament pic.twitter.com/cRs8VM1snJ





