अश्विनी वैष्णव ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार सुबह ओडिशा के बालासोर में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, जहां तीन ट्रेनों की टक्कर में 233 लोगों की जान चली गई और लगभग 900...

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार सुबह ओडिशा के बालासोर में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, जहां तीन ट्रेनों की टक्कर में 233 लोगों की जान चली गई और लगभग 900...
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार सुबह ओडिशा के बालासोर में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, जहां तीन ट्रेनों की टक्कर में 233 लोगों की जान चली गई और लगभग 900 लोग घायल हो गए । ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में कम से कम 233 लो गों की मौत हो गई और 900 लोग घायल हो गए, ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने शनिवार को इसकी पुष्टि की ।
इस बीच, केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पश्चिम बंगाल में कोलकाता की अपनी यात्रा को भी बीच में छोड़कर ओडिशा में बालासोर के लिए रवाना हो गए , जहां एक यात्री ट्रेन के कई डिब्बे एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए। ट्रेन के पटरी से उतरने के बा द ओडि शा सरका र ने शनिवार को एक दिन के शोक की घोषणा की है । रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में हुए दुखद हादसे के कारण गोवा -मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का फ्लैग ऑफ समारोह रद्द कर दिया गया है ।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि उन्होंने शुक्रवार रात ट्रेन के पटरी से उतरने की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।





