पीएम मोदी ने देश को दिखाया आपदा को अवसर में कैसे बदलें : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगतपुर में पीएम मोदी का 9 वर्ष के कार्यकाल की जनसभा को संबोधित करते कहा कि नौ साल बेमिसाल देश हुआ खुशहाल।वैश्विक मंच पर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगतपुर में पीएम मोदी का 9 वर्ष के कार्यकाल की जनसभा को संबोधित करते कहा कि नौ साल बेमिसाल देश हुआ खुशहाल।वैश्विक मंच पर...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगतपुर में पीएम मोदी का 9 वर्ष के कार्यकाल की जनसभा को संबोधित करते कहा कि नौ साल बेमिसाल देश हुआ खुशहाल।
वैश्विक मंच पर भी अब किसानों को मान्यता प्राप्त हो रही है , सुरक्षा लोक कल्याण का मॉडल दिया प्रधान मंत्री मोदी जी ने,सीएम ने कहा कि वाराणसी में हर जगह काशी में आने के लिए सड़क है। जाम की समस्या का हो चुका है समाधान, बाबतपुर से वाराणसी से प्रयाग लखनऊ जाने वाले सभी मार्ग जुड़ चुके हैं, पहले वाटर वेज शुरू हो चुका है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नौ वर्ष के अंदर इस देश में कुछ नए मानक बनाए गए हैं। विश्व मे सबसे बड़ी ताकत अमेरिका ने जिस गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया इसके बाद 140 करोड़ भारतीयों का गौरव के साथ सिर उठ गया है।
जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा को अवसर में कैसे बदलना है यह कर के दिखाया है। सर्वोच्च सम्मान देना चाहते है वो देश जहां मोदी जाते है । योगी ने कहा कि कल मिस्र में हम सबने यह देखा है। भारत की सुरक्षा की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा में कोई सेंध नही लगा सकता
योगी जी ने कहा कि पीएम मोदी के नए कैंसर संस्थान में तीन वर्ष में 72 हजार मरीजों का इलाज काशी में मुफ़्त मे हुआ है, 22 एम्स का निर्माण विगत 9 वर्ष में हुआ है और 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं, उन्होंने कहा कि भारत 80 करोड़ गरीब लोगों को फ्री मे राशन दे रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मोदी के खिलाफ साजिश रच रहा है।





