सीबीआई में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया,आईपीएस अजय भटनागर को

  • whatsapp
  • Telegram
सीबीआई में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया,आईपीएस अजय भटनागर को
X


झारखंड कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी भटनागर वर्तमान में संघीय जांच एजेंसी में अतिरिक्त निदेशक हैं, कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है।

उन्हें 20 नवंबर, 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर नियुक्त किया गया है, सीबीआई में संयुक्त निदेशक अनुराग अब एजेंसी में अतिरिक्त निदेशक होंगे। आदेश में कहा गया है कि उन्हें 24 जुलाई, 2023 तक की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।


यानी उनका सात साल का कार्यकाल पूरा होने तक। गुजरात कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर को भी तीन साल की अवधि के लिए सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है, वह वर्तमान में जांच एजेंसी के संयुक्त निदेशक हैं।


मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सीबीआई के संयुक्त निदेशक शरद अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को 31 मई, 2023 से आगे एक वर्ष के लिए, यानी 1 जून, 2023 से 31 मई, 2024 तक (कुल आठ वर्ष) छूट में विस्तार को मंजूरी दे दी है।


Next Story
Share it